प्रेगनेंसी में सेक्स करना चाहिए या नहीं ?

 प्रेगनेंसी में सेक्स करना चाहिए या नहीं ?

प्रेगनेंसी में सेक्स करना चाहिए या नहीं ?

 बहुत लोग प्रेगनेंसी में सेक्स करने से कतराते हैं क्योंकि इन लोगों को लगता है कि यह गलत है। मगर हम आपको बता दें यह कोई गलत नहीं है और ना ही इसमें कोई डरने की बात है। बस प्रेगनेंसी में सेक्स करते समय कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी होती हैं। अगर एक महिला चाहे तो प्रेग्नेंट होने के बाद भी 5 से 6 महीने तक आराम से सेक्स कर सकती है। मगर थोड़ी सी सावधानी रखते हुए। वरना जरा सी लापरवाही गर्भपात करवा सकती है। बस यही वजह है कि लोग इसी डर के वजह से प्रेग्नेंसी के समय सेक्स करने से डरते हैं। कई लोगों का ऐसा भी मानना होता है प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से बच्चे को चोट लग सकती हैं और ऐसा कुछ मायने में सही भी है। क्योंकि अगर आप आराम से सेक्स नहीं करेंगे तो गर्भ में पल रहे बच्चे को चोट लग सकती है या झटका लग सकता है।


 वैसे आमतौर पर अधिकतर लोग प्रेगनेंसी के बाद 3 महीने तक यानी जब तक पार्टनर का पेट बाहर नहीं निकलता तब तक सेक्स करते हैं। मगर औरत और पुरुष चाहे तो गर्भावस्था के बाद 5 से 7 महीने तक आराम से सेक्स कर सकते हैं। इसमें कोई परेशानी नहीं है बल्कि औरत को प्रेगनेंसी में और अच्छा फील होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे हार्मोनल और फिजिकल चेंजेस आते हैं और इस दौरान तो किसी किसी महिला को सेक्स की ज्यादा ख्वाहिश हो सकती है।


इतना ही नहीं प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं के लिए सेक्स करना बहुत संतुष्टि दायक और आनंददायक होता है। सेक्स सिर्फ एक यौनसुख नहीं बल्कि अपने जीवनसाथी से तालमेल बिठाने का एक बेहतर जरिया भी है। प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने से महिलाओं के शरीर में ब्लड सरकुलेशन काफी अच्छा रहता है जिस वजह से सेक्स का मजा भरपूर आता है और इस समय महिलाएं अगर सावधानी के साथ संभोग करें तो वह मेंटली बहुत संतुष्ट और खुश रह सकती है।।


गर्भावस्था में सेक्स करने के फायदे


स्तनों के दर्द में आराम।


गर्भधारण करने के बाद महिलाओं के स्तन बड़े हो जाते हैं क्योंकि उनमें दूध का विकास ज्यादा होने लगता है जिस वजह से उनके स्तन दर्द करने लगते हैं। परंतु सेक्स के दौरान जब ऑर्गेज्म मिलता है तब औरतें इस दर्द को भूल जाती है और उनको संतुष्टि भी मिलती है। जिस वजह से यह स्तनों के दर्द में एक पेन किलर का काम करता है।।


गर्भावस्था में सेक्स करने से ऑर्गेज़्म


प्रेगनेंसी में सेक्स करना चाहिए या नहीं ?


गर्भावस्था में अगर किसी महिला का सेक्स करने का मन कर रहा है और उस समय अगर सेक्स किया जाय तो यह उसके लिए बहुत संतुष्टि दायक होगा। क्योंकि उस समय उसके यौनांग बहुत सेंसिटिव होते हैं और उस समय किया गया सेक्स उसको बहुत जल्दी ऑर्गेज्म पहुंचाता है जो कि उसको शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत संतुष्टि प्रदान करता है। गर्भावस्था में सेक्स करने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन ज्यादा रिलीज होता है जो की महिलाओं को मानसिक शांति प्रदान करता है।।


गर्भपात की संभावनाएं कम होती है


कई सारे वैज्ञानिक रिसरचीं में यह बात सामने आई है कि अगर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान सावधानी से सेक्स करती है तो उनमें समय से पहले बच्चे को जन्म देने की संभावना कम हो जाती है। और सही तरीके सेऑर्गेज़्म मिलने से गर्भपात की संभावना भी कम हो जाती है परंतु इसके लिए सावधानी से और आराम से संभोग करना जरूरी है।


रिश्ते मजबूत होते हैं


अगर पति पत्नी के बीच प्यार है और गर्भावस्था के दौरान दोनों अच्छी तरीके से रोमास करके सहवास करते हैं तो उनका यह प्रेम प्रगाढ़ और बहुत ज्यादा आनंददायक होता है। इससे उनके रिश्ते बहुत मजबूत होते हैं।परंतु महिला से संभोग करने से पहले महिला की स्वीकृति होना जरूरी है। अगर महिला अस्वस्थ है या उसका मन नहीं है तो गर्भावस्था के दौरान संभोग ना किया जाए।




Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url