मटके जैसी तोंद को कम करने के लिए यह एक्सरसाइज करो एक महीने में गायब हो जाएगी (pet kam karne ki exercise)
पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise)
आज के समय में मोटापा बहुत से लोगों के लिए एक मुसीबत बन चुका है। मोटापे की वजह से बहुत से लोग ना तो अपनी पसंद के कपड़े पहन पाते हैं और ना ही बिना टेंशन के कुछ खा पाते हैं। कई लोग के मोटापे तो ऐसे होते हैं जिनका शरीर पतला होता है मगर पेट किसी गर्भवती महिला की तरह बाहर निकाला होता है और यह सबसे बुरा लगता है। इसलिए आज इस पोस्ट में हम पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise), पेट कम करने का तरीके (pet kam karne ke upay) कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ke liye exercise) और डिलीवरी के बाद पेट कम करने (delivery ke baad pet kam karna) के बारे में बताएंगे जिससे कि आप आसानी से अपने मोटापे को बहुत जल्दी कम कर सके।
इस पोस्ट के अंदर जो हम एक्सरसाइज बताएंगे वह आसान तो है ही साथ ही साथ इसे आप अपने पेट के बढे हुए हिस्से को टारगेट करके बहुत जल्दी घटा सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप इसको रोज करना चाहते हैं तो आधे घंटे में इस एक्सरसाइज को बहुत आसानी से कभी भी समय निकालकर कर सकते हैं।
वैसे तो पेट की कम चर्बी कम करना कोई आसान बात नहीं है इसके लिए कई लोग बहुत सारी मेहनत करते हैं और सिर्फ आप ही नहीं बहुत सारे लोग इससे दुखी भी हैं। क्योंकि जब पेट पर फैट जम जाता है तो यह इंसान की इमेज को बहुत बुरा बना देता है। वह कुछ भी पहनता है तो उसके ऊपर अच्छा नहीं लगता है और वह रोगी अथवा अनफिट मालूम पड़ता है।
● बैली फैट क्या होता है belly fat kya hota hai
बैली फैट हमारे पेट पर जमी हुई एक चर्बी है। जब हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक से काम नहीं करता है तो हमारा शरीर काफी मात्रा में फैट पैदा करता है और जब हम बैठे-बैठे कार्य करते हैं तो यह फैट हमारे पेट पर जमा हो जाता है।
ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि पेट पर हम ज्यादा जोर नहीं देते हैं और ना ही इसके अंदर रक्त का ज्यादा संचार होता है। इसलिए यहां पर फैट बहुत जल्दी नहीं बर्न होता है।
पेट बढ़ने की वजह से दिल के रोग, डायबिटीज और स्ट्रोक की समस्या होती है। आपका पेट निकला है या नहीं इसको जानने के लिए आप अपने पेट को छूकर देख सकते हैं। अगर आपका पेट आपकी उंगलियों के पकड़ में आ जाता है और उसके अंदर सिर्फ वसा आती है तो समझ लीजिए कि आपका पेट निकला हुआ है और दूसरे लोग भी आपको बताते होंगे कि आपका पेट निकला हुआ है।
● पेट कम करने का तरीके (pet kam karne ke upay)
पेट कम करने के कई सारे तरीके हैं मगर उसमें भी एक्सरसाइज मुख्य है। इसके अलावा और भी कुछ तरीके हैं जो हम एक-एक करके आपको बता रहे हैं।
● रोज सुबह या शाम को टहलना शुरू करें।
आजकल लोग आलसी बहुत हो गए हैं वहीं खराब लाइफस्टाइल और अनियमित लाइफस्टाइल के कारण लोगों का रहन-सहन और खान-पान बिल्कुल खराब हो गया है। आजकल लोग बिल्कुल मेहनत नहीं करना चाहते हैं।
अगर आप रोज सुबह शाम जॉगिंग करते हैं या घूमते हैं तो इससे आपका फैट कम हो सकता है। रोज टहलने से शरीर की चर्बी गलती है और शरीर शेप में आना शुरू हो जाता है साथ ही साथ शरीर का मोटापा भी कम होने लगता है। अगर आप कहीं पार्क या रोड पर नहीं जाना चाहते हैं तो आप घर में या आसपास के किसी पार्क अथवा फील्ड में भी जाकर टहल सकते हैं।
● गुनगुना पानी पिएं।
गुनगुना पानी हमारे मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है।
अगर आप रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस डालकर पीते हैं तो इससे आपके शरीर की गंदगी साफ होती है, वसा घटती है और आपका पेट कम होता है।
● फाइबर युक्त पदार्थों का सेवन।
फाइबर युक्त पदार्थ हमारे शरीर में धीरे-धीरे पचते हैं साथ ही साथ इससे ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए यह डायबिटीज और मोटापे के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। फाइबर लेने के मुख्य स्रोत है फल, सब्जियां, चोकर सहित आटे की रोटी आदि। इन सब चीजों में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है।
फाइबर वाला भोजन खाने से हमारा पेट भरा हुआ फील होता है और काफी लंबे समय तक हमको भूख नहीं लगती जिस वजह से हम ज्यादा खाते नहीं हैं और हमारा मोटापा कम है हो जाता है।
● कोई एक फल जरूर खाएं
हर इंसान की कोशिश यह होनी चाहिए कि वह दिन भर में कम से कम एक मौसमी फल जरूर खाएं। मौसमी फलों के अंदर सेब, अमरुद, नाशपाती, सालोसा, Blueberry, अंगूर, आदि शामिल किए जा सकते हैं।।
● प्रोटीन ज्यादा ले
प्रोटीन रिच फूड मोटापे को कम करने और मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने के लिए बहुत असरदार साबित होते हैं। प्रोटीन से हमारी मसल्स ग्रो होती हैं, शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है साथ ही साथ यह फैट को कम करता है। प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडे, दूध, ड्राई, फ्रूट्स, दाल, सोयाबीन, इत्यादि को शामिल किया जा सकता है।
● अच्छी नींद ले।
कई लोग बहुत सारी मेहनत करते हैं, बहुत दवाइयां खाते हैं और बहुत सारे परहेज करते हैं मगर फिर भी उनका वजन या पेट नहीं घटता है। इसका मुख्य कारण है स्ट्रेस और नींद की कमी।
अगर आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपके शरीर का हार्मोनल बैलेंस अच्छा रहता है। जिससे कि आपके शरीर का वजन बढ़ता नहीं है और आप जो भी प्रयोग करते हैं वह अच्छी तरीके से सफल होता है। इसलिए रोज रात को कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें और स्ट्रेस को कम करें इसके लिए आप योगा कर सकते हैं।
● आंवले का जूस पिए।
आंवले का जूस भी बाहर निकले हुए पेट को अंदर करने के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आंवले में काफी मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो की पाचन को बूस्ट करता है और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है।
साथ ही यह मेटाबॉलिज्म रेट को ही बढाता है। अगर आप अपने बेली फैट को कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह 2 से 3 चम्मच आंवले का जूस या एक पूरा आंवले खाएं। इससे आपका मोटापा बहुत जल्दी घटेगा। आंवले के जूस की जगह इसका मुरब्बा भी खा सकते हैं यह भी बहुत फायदा करता है।
● मेथी के दाना मोटापा कम करने में फायदेमंद।
मेथी का दान भी फाइबर से भरपूर होता है साथ ही साथ यह वजन को कम करने के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। मेथी का प्रयोग करने के लिए मेथी के दानों को रात भर भिगोकर रख दें और सुबह इसके पानी को गर्म करके इसमें एक कटा हुआ नींबू मिलाकर इसका पानी पी जाए और ऊपर से मेथी का दाना खा जाएँ। इससे आपकी चर्बी बहुत जल्दी गल जाएगी।
● निम्बू और अदरक से पेट घटाएं।
नींबू और अदरक भी बाहर निकले हुए पेट को कम करने के लिए बहुत कारगर साबित होते हैं। पेट घटाने के लिए नींबू और अदरक से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता है। नींबू शरीर को विटामिन सी प्रदान करता है साथ ही साथ अदरक शरीर से गंदे पदार्थों को निकालता है और मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है।
यह पाचन को मजबूत करता है और दोनों मिलकर फैट को पिघलाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट हल्के गर्म पानी में आधा नींबू और 5 ग्राम कटी हुई अदरक का रस मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी कुछ दिनों में चली जाएगी।
● कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ke liye exercise)
मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी चीज है। कमर और पेट का मोटापा कम करने की एक्सरसाइज कि अगर बात करें तो उसके लिए सबसे जरूरी चीज है की इन सब एक्सरसाइज़ को करने से पहले शरीर का वार्मअप करें और इसको करने के बाद कार्डियो जरूर करें। ताकि शरीर में टूटे हुए फैट को बर्न किया जा सके।
● क्रंचेज की एक्सरसाइज
पेट कम करने के लिए क्रंचेज काफी फायदेमंद साबित होते हैं इससे पेट पर जोर पड़ता है और पेट की चर्बी टूटती है। क्रंचेज करने के लिए अपने पैर को किसी जगह बांधकर या फंसाकर फिर लेट कर अपने कमर की ऊपरी हिस्से को उठाएं। यह 10-10 का सेट 3 बार करें। इससे पेट पर काफी ज्यादा वजन पड़ता है और पेट कम होता है।
● पेट कम करने की एक्सरसाइज लेगरेज
लेगरेज भी पेट की चर्बी को कम करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेगरेज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधा लेट जाएं फिर उसके बाद अपने शरीर को तटस्थ रखते हुए अपने दोनों पैरों को जांघों को और कमर से बिल्कुल सीधा ऊपर उठें और 90 डिग्री का कोण बनाएं। फिर आराम से नीचे जाने दे। ऐसा करने से भी आपका पेट बहुत जल्दी कम होता है।
● कीगल एक्सरसाइज
कीगल एक्सरसाइज करने से न सिर्फ मोटापा कम होता है बल्कि सेक्स पावर भी बढ़ती है। किगल एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं फिर पर को मोड़कर घुटने के बराबर लाएं और उसके बाद पीछे से हाथ के पंजों के बल सीधे हो जाए। उसके बाद अपने कूल्हों को ऊपर की ओर टाइट करें और नीचे लाएं। ऐसा करने से पेट बहुत जल्दी काम होता है।
● बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय (pet kam karne ke gharelu upay)
बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए अगर घरेलू उपाय की बात करें तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जैसे=
● नींबू काला नमक और एक गिलास पानी
इसको बनाने के लिए आपको चाहिए एक गिलास उबला हुए गुनगुना पानी, उसमें दो चुटकी काला नमक डालें फिर उसके अंदर आधा नींबू निचोड़ दें और इसको हिलाकर सुबह खाली पेट पी जाए। यह प्रयोग अक्सर हर घर में किया जाता है और इससे पेट की कब्ज, पाचन समस्याएं और चर्बी की समस्या खत्म हो जाती है।
● घरेलू नुस्खा नंबर 2 जीरा और पानी
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच जीरा और एक गिलास उबला हुआ गुनगुना पानी। सबसे पहले रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर सो जाएं। उसके बाद सुबह इसको उबाले फिर इसको छान कर इसका पानी पी जाए। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, पेट की चर्बी घटती है और पेट साफ होता है।
● दालचीनी से पेट कम करें।
दालचीनी का प्रयोग करने के लिए रोज सुबह एक गिलास पानी में दो चम्मच दालचीनी के चूर्ण को डालकर उबाल लें फिर इसको ठंडा करके इसको पी जाए और दालचीनी भी साथ में पी जाए इससे मोटापा बहुत जल्दी घटता है।
● पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए (pet kam karne ke liye kya khana chahiye)
पेट कम करने के लिए आपको कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए जो हम आपको बता रहे हैं।
● त्रिफला का चूर्ण
त्रिफला का चूर्ण लेने से सिर्फ पाचन सही नहीं होता है बल्कि इससे वजन भी कम होता है साथ ही साथ यह शरीर से विषैला पदार्थ को भी बाहर निकालता है। त्रिफला को प्रयोग करने के लिए रात को खाना खाने के 1 घंटे के बाद गर्म पानी में एक चम्मच त्रिफला का चूर्ण मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इससे सुबह पेट साफ होता है, पाचन मजबूत होता है और पेट की चर्बी कम होती है।
● पेट कम करने की दवाई (pet kam karne ki dava)
पेट कम करने की अगर दवाई की बात करें तो मार्केट में बहुत सारी दवाइयां एलोपैथिक और आयुर्वेदिक उपलब्ध होती हैं। परंतु इन दवाइयां का पेट का कम करने के ऊपर कोई खास फर्क पड़ता नहीं है।
हां अगर आपको मोटाने की वजह से कोई परेशानी है तो आप उसकी दवाई डॉक्टर से पूछ कर ले सकते हैं। परंतु पेत को कम करने की या वजन कम करने की कोई खास दवा नहीं होती है। इसके लिए अपने खान-पान पर कंट्रोल करना होता है और एक्सरसाइज जरूरी होती है। इसलिए पेट कम करने की दवाई के चक्कर में ना पड़े वरना आपका समय और पैसे दोनों की बर्बादी होगी।
● पेट कम करने का योग बाबा रामदेव (pet kam karne ka yoga)
पेट कम करने का लिए बाबा रामदेव ने कई सारे योग बताए हैं इसके अलावा और भी कई योग हैं जैसे की-
● चक्की आसान chakki asan
इसी योगासन को करने के लिए जैसे प्राचीन समय या पूर्व समय में चक्की चलाने के लिए महिलाएं बैठकर चक्की चलाती थी उसी तरह बैठकर अपने दोनों हाथों की उंगलियों को फंसा कर जिधर से आपको ठीक लगे उधर से चक्की चलाने का अभ्यास करें। इससे पेट पर बल पड़ता है और बैली फैट तथा पेट का फैट बहुत जल्दी कम होता है।
● शलभासन
शलभासन भी पेट को कम करने का बहुत अच्छा योग होता है। यह पेट की चर्बी को कम करता है। पेट को मजबूत करता है और शरीर में लचीलेपन को बढ़ाता है। साथ ही यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत करता है और अंदर से पेट के अंगों को मजबूत करता है।
शलभासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर अपने पेट के बल लेट जाएं। फिर दोनों हाथों को शरीर के बगल में लाएं और अपनी ठोड़ी को फर्श पर रखें। अब अपने दाहिने पैर को ऊपर उठाएं और 5-6 मिनट तक अपनी सांस को रोकें फिर आराम करें। ध्यान रखे कि पेअर 1 फीट तक ऊपर उठें और 5 से 6 सेकंड तक रुके। इसे पेट पर प्रभाव पड़ता है और पेट कम होता है।
● कुंभकासान
कुंभकासान करने के लिए भी सुबह का समय बहुत अच्छा रहता है क्योंकि सुबह के समय पेट खाली रहता है और उस समय यह योगासन करने पर कोई खास समस्या नहीं होती है।
इस योगासन को करने से पेट के दर्द से राहत मिलती है वजन कम होता है मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है।
● डिलीवरी के बाद पेट कम करना (delivery ke baad pet kam karna)
डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए बहुत सी महिलाएं बहुत सारा प्रयोग में करती हैं परंतु कई बार डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन घटने की बजाय बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। महिलाओं का पेट नॉरमल डिलीवरी की बजाय ऑपरेशन वाले डिलीवरी के बाद ज्यादा बढ़ जाता है और ऐसे में वजन कम करना बहुत मुश्किल भी होता है। क्योंकि ऑपरेशन के बाद पेट पर टांके पड़ते हैं और ऐसे में मेहनत का काम करना और पेट पर बल देना बहुत मुश्किल होता है।
ऐसे में चाहिए कि जिनको ऑपरेशन से डिलीवरी हुई है उनको अपने पेट पर सपोर्ट पट्टी बांधकर रहना चाहिए ताकि उनका ऑपरेशन ना खुले या हर्निया वगैरा की समस्या ना हो। डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए घूमने टहलने और तेज चाल से चलना सबसे अच्छा ऑप्शन रहता है। इससे एब्डोमिनल और पेल्विक फ्लोर पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता है साथ ही साथ इसे सुरक्षित तरीके से वजन कम हो जाता है।
● सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय( cesarean delivery ke baad pet kam karna)
सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए सुबह शाम टहलना, पेट पर मालिश करवाना, अपने खान-पान पर ध्यान देना, चावल और फैट वाली चीज कम खाना, प्रोटीन वाली चीजे ज्यादा खाना, हरी मिर्च, हरी सब्जियां और बॉईल किए हुए भोजन ज्यादा खाना, आलू का प्रयोग कम से कम करना, यह सब चीज बहुत फायदा करती हैं।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद औरत के अंदर काफी कमजोरी आ जाती है इसलिए डिलीवरी के बाद हर महिला और उसके घर वालों को चाहिए की सबसे पहले रक्त की आपूर्ति करें और महिला को ताकतवर चीज खिलाए। जिससे कि उसके शरीर में ताकत आये उसके पश्चात महिला को चाहिए कि अपने पेट का ख्याल रखते हुए मेहनत करें और फालतू ना बैठे वरना पेट पर चर्बी जम जाएगी।
हर महिला को चाहिए कि डिलीवरी के बाद अपने शिशु को स्तनपान जरूर कारण वर्ना इससे शरीर में बहुत ज्यादा फैट जमा होता है, हार्मोनल इंबैलेंस होता है और अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती है।
● क्या उल्टा सोने से पेट कम होता है (kya ulta sone se pet kam hota hai)
उल्टा सोने से सर दर्द, कमर दर्द, पेट दर्द आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है परंतु मुख्य बात यह है कि उल्टे पेट तभी सोना चाहिए जब आपका पेट खाली हो।
अगर आप खाना खाने के बाद उल्टे पेट सोते हैं तो इससे आपको ब्लोटिंग, दस्त, गैस इत्यादि की समस्या हो सकती है। खाली पेट उल्टे सोने से पेट मजबूत होता है। पाचन मजबूत होता है। पेट की चर्बी टूटती है और पेट फिट होता है।
परंतु सिर्फ उल्टा सोने से पेट कम नहीं होता है। इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी और एक्सरसाइज तथा अपने खान-पान पर कंट्रोल करना होगा।
निष्कर्ष
आज आपने जाना :-
पेट कम करने की एक्सरसाइज कौन सी है(pet kam karne ki exercise),
पेट कम करने का तरीके क्या क्या हो सकते हैं (pet kam karne ke upay)
कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज क्या है (pet kam karne ke liye exercise) और
डिलीवरी के बाद पेट कम करने उपाय क्या हैं (delivery ke baad pet kam karna)
उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके जीवन में लाभदायक साबित होगी। अगर फिर भी कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करना ना भूले। हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश करेंगे।